रहे जो याद सदियों तक मै ऐसी रीत बन जाऊँ,
तु मेरी हार बन जाये मै तेरी जीत बन जाऊँ,
जमाना प्रेम ग्रंथों मे हमेशा हमको गाये गा,
बनो तुम प्रेम की पाती तो मै एक गीत बन जाऊँ,
समय के साथ गुजरी वो कहानी छोड आया हूँ,
किसी के पास यादों की निशानी छोड आया हूँ,
कभी मुझको बुलाकर पास सीने से लगाया था
उन्हीं आँखों मे आंसू की रवानी छोड़ आया हूँ